Saturday, February 1, 2025

20 रुपए की जगह अब गौशालाओं को मिलेंगे प्रति गाय ₹40

सीएम ने प्रदेश की गौशालाओं में रहने वाली गौ माता की भरण पोषण की राशि की दोगुनी

ग्वालियर। नगर निगम की आदर्श गौशाला का संचालन संभाल रहे श्री कृष्णयन देसी गौरक्षा शाला के संत ऋषभ देवानंद महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। संत ऋषभ देवानंद महाराज ने गौशालाओं में रहने वाली गायों के भरण पोषण की राशि को बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में चारा, भूसा इत्यादि काफी महंगा हो गया है जिस कारण गौशालाओं को परेशानी आ रही है। गौशाला में गौ माता की भरण पोषण की राशि प्रतिदिन कम से कम 40 रूपए होनी चाहिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संतों के प्रस्ताव पर तत्काल सहमति देते हुए गौशालाओं में गौ माता की भरण पोषण के लिए 40 रूपए की राशि स्वीकृत कर दी।

बुधवार को संत ऋषभ देवानंद महाराज की मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात हुई। इस दौरान में संत ऋषभ देवानंद महाराज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रदेश की गौशालाओं में रहने वाली गौ माता के भरण पोषण की राशि को बढ़ाने की मांग की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल इस मांग पर अपनी सहमति देते हुए गौ माता की प्रतिदिन की डाइट 40 रूपए करने का निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

अब गौशाला को मिलने वाली राशि में नहीं होगी देरी

संत श्री ऋषभ देवानंद महाराज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने शासन की ओर से गौशालाओं को गौ माता के लिए दी जाने वाली भरण पोषण की राशि में देरी होने का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि अब भरण पोषण की राशि मिलने में बिल्कुल भी शासन की ओर से देर नहीं हुआ करेगी।

गौ माता के संरक्षण का वर्ष होगा 2024

हिंदू नव संवत्सर से शुरू होने वाले नवीन वर्ष 2024 को गौ माता के संरक्षण वर्ष के रूप मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!