ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पतंजलि महिला दिवस ने नारी शक्ति का सम्मान किया। कार्यक्रम विवेकानंद सभागार आरएसएस कार्यालय नई सड़क पर हुआ।
कार्यक्रम में मातृशक्ति शौर्य सम्मान समाज की उन ज्येष्ठ और श्रेष्ठ मातृशक्ति को समर्पित रहा जिन्होंने अपने जीवन के 70 दशक समाज और राष्ट्र सेवा को लगा दिए। जिन नारी शक्ति का सम्मान किया गया, उनमें शामिल कोमल जैसवाल जीवनवृति कार्यकर्ता विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी घर परिवार को छोड़कर संन्यासी की तरह संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज हित में समर्पित किया है। इनके अलावा सम्मानित नारी शक्ति में डॉ. संगीता गोखले राष्ट्रीय स्वयंसेवी समिति प्रभारी, अनीता करकरे प्रांतीय प्रभारी संस्कार भारती, रश्मि गुप्ता संचालिका रेडिएंट स्कूल नया बाजार, सुनीता यादव, 82 वर्षीय समाज सेविका रचना वैद्य, जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया निशुल्क सेवाएं दी हैं, शामिल रहीं। सुमन अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिका ने सभी का आभार माना ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा नववारी (मराठी )साड़ी में योग
साड़ी भारतीय नारी का एक श्रेष्ठ सुंदर और संस्कृतिक परिधान है। इसमें कितनी आसानी से आकर्षक योग की प्रस्तुतियां सूर्य नमस्कार, चंद्र नमस्कार, चक्रासन, रक्षासन, पश्चिमोत्तानासन ,जानू शिरासन, धनुरासन आदि कठिन आसनों को प्रस्तुत किया गया। आदर्श योग शिक्षिका अमिता त्रिपाठी एवं उनकी सहयोगी बहनों ने आदर्श योग शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।
निम्नलिखित योग शिक्षकों को जो 10 वर्ष से अधिक से समय से निःशुल्क योग प्रशिक्षण देकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को स्वस्थ बना रहे अमिताभ त्रिपाठी, किरण बोहरा, पदमा यादव, सुनीता उपाध्याय, मनोरमा भारद्वाज, मीना तिवारी, मीना शर्मा, इंदिरा मंगल, जितेंद्र कुमार वर्मा, अलका बंसल, सुनीता पाठक, नीलम वर्मा एवं रमा शर्मा को सम्मानित किया गया।